प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 124वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी को गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों में भी विज्ञान, अंतरिक्ष को लेकर एक नई जिज्ञासा पैदा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में, चाहे वह खेल हो, विज्ञान हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतीय को गर्व है.
बरलूट के पांचो बूथों पर कार्य क्रम सुना गया। ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत, भाजपा महामंत्री खेताराम लोहार, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष सविता देवी लोहार, बूथ अध्यक्ष शेलूदान चारण, अमराराम चौधरी, अचलाराम, वगताराम, नथाराम, भगूदेवी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
