भगवान महावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरलूट में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, पूर्व विधार्थी, अभिभावक़,भमाशाह,ग्रामीण,शिक्षकगण और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय ध्वज का उत्थापन और राष्ट्रगान

समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश नागर, सरपंच भरत माली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस दौरान सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जिससे माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

स्काउट व विधार्थियों का मार्च पास्ट

राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद छात्रों द्वारा एक शानदार मार्च पास्ट, पी टी प्रस्तुत किया गया। जिन्होंने अपनी अनुशासन और तालमेल से सभी को प्रभावित किया।

प्रधानाचार्या का सम्बोधन

प्रधानाचार्य जगदीश नागर ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता और छात्रों से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही, विद्यार्थियों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

देशभक्ति गीत और भाषण

इस दिन के विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के गायन समूह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसने समस्त वातावरण को राष्ट्रीय गौरव और भावनाओं से भर दिया। इसके बाद, छात्रों ने ‘गणतंत्र दिवस का महत्व’ पर हिंदी भाषण और ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार’ पर अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय धरोहर की याद दिलाता समारोह

वरिष्ठ शिक्षक मन्छाराम मड़िया ने गणतंत्र दिवस समारोह मे देश के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को याद दिलाया और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

छात्र- छात्राओं को इनाम वितरण

भामाशाह शंकरलाल माली द्वारा कक्षा 1 से 12 तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्काउट, गार्गी, स्वयं सेवक, अनुशासन, विज्ञान मेला, सांस्क्रतिक सहित अन्य होनहारों को इनाम वितरण किये।

इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश नागर, सरपंच भरत माली,उप सरपंच रतन चौधरी,PTA अध्यक्ष वसंत भारती, SDMC सदस्य, छात्र- छात्राए,भामाशाह शंकरलाल माली,खेताराम लोहार, मुपाराम चौधरी, भरत छिपा, कैलाश पुरोहित, नारायण दान, खुमाराम चौधरी, अशोक सुर्याल,छगन सुथार, खेताराम प्रजापत,मन्छाराम लोहार, चंद्रकांत अग्रवाल,सहित पूर्व विधार्थी, स्कूल सटाफ,ग्रामीण एवं अभीभावक उपस्थित रहें।

Share.

Leave A Reply