
बरलूट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बरलूट मण्डल के स्वयंसेवकों का बरलूट परबणी चौक पर सोमवार को वार्षिक उत्सव व पथ संचलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जालोर विभाग प्रचारक संजीव कुमार व अध्यक्षता समाज सेवक मगाराम माली ने की।
इस दौरान संघ के जालोर विभाग प्रचारक संजीव कुमार ने कहा कि संघ में व्यक्ति निर्माण का कार्य हमारा साध्य नहीं अपितु वह भारत के परम वैभव पर ले जाने के अपने लक्ष्य की पूर्ति का साधन है।
विभाग प्रचारक ने कहा कि वर्ष 1925 से प्रारंभ हुई संघ की यात्रा 100 वर्ष में प्रवेश कर रही है। समाज परिवर्तन हमारा संकल्प है। कहा कि पांच स्तंभ जो हमारे समाज और राष्ट्र को शक्ति प्रदान करते है उन्हे पंच परिवर्तन कहा गया है। जिसमे समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। इन पांच आयामों के माध्यम से शताब्दी वर्ष में संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज परिवर्तन में सहभागी बनेगा।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन,काव्य गीत, प्रार्थना के बाद मधुर घोष वाद्य के साथ कदमो की ताल मिलाते हुए पथ संचलन किया ।
जो परबणी चौक से पतारिया प्याऊ, मुरारी नगर, गौमाता चौराहा, जावाल रोड़, हनुमानजी मंदीर, रामदेवजी मंदीर, शीतला माता मंदीर मार्ग, देवासी वास मुख्य गली, मेघवाल वास सर्किल, बस स्टेंड, कालन्द्री रोड़, अर्बुदा माता मंदीर, लोहारों की गली होते हुए परबणी चौक पर समापन हुआ।
जगह जगह गली चौराहों पर लोगों ने परम पवित्र भगवा ध्वज व स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की वही जय श्री राम, भारत माता की जय, वन्दे मातरम के जय कारों से वातावरण देश भक्ति के रंगमय हो गया।
माता-बहिनों व गणमान्य नागरिक सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।