बरलूट – 05 फ़रवरी, 2025
भाजपा बरलूट मण्डल कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी एवं मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

भाजपा बरलूट मण्डल महामंत्री माधुराम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित के नेत्रत्व में मंडवारीया स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का एवं मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित का ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का निर्वाचन के बाद जिले में गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। उसी क्रम में डॉ रक्षा भंडारी का काफिला मंडवारीया गाँव में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ जिला अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष का स्वागत किया। साथ ही जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, जिला महामंत्री नरपत सिंह जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह मांडानी सहित भाजपा पदाधिकारियों का गर्म जोशी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने अपने स्वागत पर धन्यवाद व्यक्त करतें हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है, जो हमें हर चुनोती में विजय दिलाएगा। जगह-जगह भव्य स्वागत को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह व विश्वास है कि डॉ रक्षा भंडारी का नेतृत्व जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्र हित सर्वोपरी के भाव लिए हम सबको संगठित व अनुसाशित रह कर कर्तव्य निष्ठा से संगठन के आदेशों की पालना करने सहित पार्टी व सरकार के किये जनहित कार्यों पर विचार व्यक्त किये। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित एवं भाजपा पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधि जिला एवं मण्डल पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ व मोर्चो के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता माता बहने मौजूद रहें।

Share.

Leave A Reply