भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में सुनी प्रधानमंत्री की बातें।

जावाल, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 119वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जावाल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं जिला मंत्री सविता कुंवर परमार के निवास एकत्रित होकर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धियों, विज्ञान और तकनीक में भारत की प्रगति, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और युवाओं के लिए विशेष संदेश साझा किए।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सविता कुंवर परमार, मंडल अध्यक्ष विक्रम माली, कान सिंह बुथ अध्यक्ष, गोविंद राजगुरु प्रवासी प्रकोष्ठ संयोजक, ईश्वर पुरोहित, लक्ष्मी पटेल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष,पोसी देवी घांची, महेंद्र सिंह परमार, मुलचंद टेलर, हिम्मत वी माली,जेसाराम माली, जयंती लाल हिरागर, छगन लाल माली, प्रताप प्रेरक, आदि कार्यकता उपस्तिथ रहें।

Share.

Leave A Reply