बरलूट मंडल महामंत्री खेताराम लोहार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम न केवल श्रद्धा और संस्कृति का संगम होगा, बल्कि एक सामाजिक कर्तव्य के निर्वहन की दिशा में एक सशक्त पहल भी साबित होगा।
भाजपा प्रदेश व जिला नेतृव के आदेश अनुसार गुरु पूर्णिमा पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का माध्यम भी बनाना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संतों, महर्षियों के आश्रमों में निवास करने वाले ग्रंथियों, महापुरुषों एवं सेवा धारियों का भी सम्मान किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करेंगे ताकि यह संदेश व्यापक स्तर पर फैले और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
