बरलूट, 08 फरवरी

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 साल बाद प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।

भाजपा बरलूट मण्डल महामंत्री खेताराम मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी बरलूट मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जीत पर जगह जगह पटाखे फोड़े. एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर मुह मिठा किया वही कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकरअपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर बीजेपी बरलूट मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि दिल्ली के परिणाम विकास के दुश्मन और भ्रष्टाचारियों के लिए सबक है. उन्होंने कहा कि यह सच्चाई की जीत है और केंद्र सरकार द्वारा दी गारंटियों को पूरा करने की जीत है।
वही मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश पुरोहित ने मंडवाडा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ मुह मिठा कर जश्न मनाया, कहा कि 27 साल बाद दिल्ली मे भाजपा की वापसी हुई है, यह जीत जनता की जीत है।

जश्न में मण्डल महामंत्री माधुराम चौहान ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हिम्मत सेन उप सरपंच जसवंत सिंह, शंकर लाल,रमेश लोहार, अमृत मालवीय सहित भाजपा के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहें।

Share.

Leave A Reply