रेवदर 16 फरवरी
भारतीय जनता पार्टी सिरोही ने केंद्रीय बजट को लेकर” मध्यवर्गीय जन को समर्पित बजट ” का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी की अध्यक्षता मे और जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित के सानिध्य मे हुआ।

सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ भंडारी ने जिला भाजपा द्वारा आयोजित “मध्यमवर्गीय जन को समर्पित बजट सम्मेलन” को संबोधित किया। बजट की खास घोषणा और विशेषताओं और उससे आमजन को होने वाले फायदो के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ. निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 में उठाए गए ठोस कदम और गरीब, युवा, अन्नदाता, महिलाओं, मध्यमवर्ग को फोकस करते बिंदुओं की जानकारी दी।

निश्चित तौर पर देश के आम नागरिको के साथ समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान ख्याल कर सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए बनाया केंद्रीय बजट विकसित भारत के सपनों को पूरा करेगा।

इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित आबूरोड पालिकाध्यक्ष मग़नदान चारण, पूर्व उपाध्यक्ष नारायण देवासी सहित वक्ताओं ने बजट विषय पर अपने विचार रखें। साथ ही इस अवसर पर जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, रेवदर मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार, रेवदर प्रधान राधिका देवासी, प्रकाश रावल, कालूराम चौधरी, जिला मंत्री जगसीराम कोली, भाजयुमो के नरपतदान चारण, प्रकाशजी मेघवाल, जिला परिषद सदस्य मगनलाल कोली, अमराराम मेघवाल आत्माराम वैष्णव, हनुमान अग्रवाल, गणपतसिंह निंबोड़ा, अजीतसिंह, महिपाल चारण, लोकेश खंडेलवाल, सोशल मीडिया के पूरण राव सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति मौजूद रहे

Share.

Leave A Reply