हाल ही में घोषित हुए परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बरलूट की छात्रा हनीता पुरोहित ने कक्षा 10 वीं में 97.17 तो 12वीं छात्रा दिशा सुआरा ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचय देते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।हनीता ने 600 में से 583 अंक हासिल कर 97.17% का शानदार बरलूट विधालय में अबतक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया है।
विधालय परिसर में प्रधानाचार्या संतोष आर्य ने बच्छियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामना दी।इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि माता-पिता सहित पुरा गांव गर्व महसूस कर रहा हैं। हनीता व दिशा की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
विद्यालय में दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है। प्रधानाचार्या संतोष आर्य वरिष्ठ व्याख्याता मन्छाराम मडिया और समस्त शिक्षकों ने दोनों की मेहनत की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सरपंच भरत माली सामाजिक कार्यकर्ता खेताराम लोहार हनीता के पिता वचनाराम पुरोहित माता कमला देवी पुरोहित दिशा के पिता प्रेम कुमार सुआरा कक्षा 12 वीं से छात्रा पायल लोहार व सभी विधालय परिवार एवं सहपाठी छात्र छात्राओं ने बधाई एवं शुभ कामनाए दी और कहा कि हनीता और दिशा की सफलता यह सिद्ध करती है कि अगर संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।
