भाजपा बरलूट मण्डल महामंत्री खेताराम लोहार के साथ बूथ स. 134 पर बरलूट के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 शुरू हो रहा है।’

फिटनेस और फिट रहने का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने इस दौरान फिटनेस और फिट रहने का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है। एक अभिनव विचार के रूप में पहली बार फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- फिट रहना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है। अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रखी गई है। हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते हैं।’

मंडल महामंत्री खेताराम लोहार, दानाराम चौधरी, मिठालाल लोहार, विसाराम माली, नवाराम चौधरी, मोहनलाल सुथार, हंसाराम हिरागर, दिनेश लोहार, शेलसिंह राजपूत, इदाराम लोहार, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply