बरलूट, 11 फरवरी 2025

भाजपा बरलूट मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।

बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित के नेतृत्व में बरलूट स्थित परबणी चौक प्रजापत धर्मशाला में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि दी तथा नारे लगाए गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए बताया कि 1967 में कालीकट अधिवेशन मे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे।उन्होंने जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन को आकार दिया और भारतीय तत्व- दृष्टि को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया।अंतिम व्यक्ति के उत्थान का सपना पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था, जिसको भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। सभी योजनाओं में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार पूरी तरह समाहित है।

ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत ने कहा कि एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे और उनका मानना था कि आर्थिक विकास का मुख्य लक्ष्य आम आदमी का कल्याण होना चाहिए।

मंडल महामंत्री खेताराम लोहार ने कहा कि राजनीति को जन सेवा का माध्यम मानने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबों और दलितों की आवाज थे। समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति उनका समर्पण का भाव उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत मंडल महामंत्री खेताराम लोहार सोशल मीडिया प्रभारी भरत छिपा वरिष्ठ कार्यकर्ता छोगाराम प्रजापत, अमराराम चौधरी, भरत भट्ट, मगनलाल प्रजापत, पूनाराम कुम्हार, नरेश कुम्हार, मोहनलाल माली, रतनाराम चौधरी, विराराम प्रजापत, भबूताराम प्रजापत, विनोद पुजारी, राजेंद्रज दमामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share.

Leave A Reply