भाजपा बरलूट मण्डल महामंत्री खेताराम लोहार के साथ बूथ स. 134 पर बरलूट के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘आज बहुत पावन दिन पर मुझे आपसे ‘मन की बात’ करने का अवसर मिला है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 शुरू हो रहा है।’ फिटनेस और फिट रहने का…
Author: admin
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में सुनी प्रधानमंत्री की बातें। जावाल, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 119वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जावाल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं जिला मंत्री सविता कुंवर परमार के निवास एकत्रित होकर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धियों, विज्ञान और तकनीक में भारत की प्रगति, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और युवाओं के लिए विशेष संदेश साझा किए। इस अवसर…
रेवदर 16 फरवरी भारतीय जनता पार्टी सिरोही ने केंद्रीय बजट को लेकर” मध्यवर्गीय जन को समर्पित बजट ” का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी की अध्यक्षता मे और जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित के सानिध्य मे हुआ। सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ भंडारी ने जिला भाजपा द्वारा आयोजित “मध्यमवर्गीय जन को समर्पित बजट सम्मेलन” को संबोधित किया। बजट की खास घोषणा और विशेषताओं और उससे आमजन को होने वाले फायदो के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ. निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 में…
बरलूट, 11 फरवरी 2025 भाजपा बरलूट मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित के नेतृत्व में बरलूट स्थित परबणी चौक प्रजापत धर्मशाला में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि दी तथा नारे लगाए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए बताया कि 1967 में कालीकट अधिवेशन मे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे।उन्होंने जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन को आकार दिया और भारतीय तत्व- दृष्टि को आधुनिक संदर्भ में…
बरलूट, 08 फरवरी दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 साल बाद प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। भाजपा बरलूट मण्डल महामंत्री खेताराम मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी बरलूट मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जीत पर जगह जगह पटाखे फोड़े. एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर मुह मिठा किया वही कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकरअपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर बीजेपी बरलूट मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि दिल्ली के परिणाम विकास के दुश्मन और भ्रष्टाचारियों के लिए सबक है. उन्होंने कहा कि यह सच्चाई…
बरलूट – 05 फ़रवरी, 2025भाजपा बरलूट मण्डल कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी एवं मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा बरलूट मण्डल महामंत्री माधुराम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित के नेत्रत्व में मंडवारीया स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का एवं मण्डल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित का ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी का निर्वाचन के बाद जिले में गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा…
बरलूट, शुक्रवार दि.31 जनवरी 33 वर्ष की सेवा पूर्ण कर राजकीय उच्च माध्यमिक बरलूट से प्रधानाचार्य जगदीश कुमार नागर सेवानिवृत्त हुए। विद्यार्थियों में अपने शिक्षक की सेवानिवृत्ति को लेकर अलग ही भावनाएं थी, वे मंच सजाने में लगे थे। रंग-बिरंगे गुब्बारों और हार-फूलों से बच्चों ने मंच को सजा रखा था। ढोल-ढमाके की गूंज के साथ बच्चे अपने सर को मंच पर लाये। दीपक और रोली-कुमकुम का थाल लिए छात्रों ने सर का भव्य स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विद्यार्थियों में अपने शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करने की होड़ मची थी। कोई पुष्पमाला अर्पित कर रहा था तो…
आबूरोड स्थित भवन में आयोजित जिला भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में डा. रक्षा भंडारी को सिरोही जिले की भारतीय जनता पार्टी की कमान की जिम्मेदारी सौंपी कही दिनों से भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए चल रही थी कश्मकश आज आखिर ज़िला अध्यक्ष की पूर्ण हुई प्रक्रिया जिले भर से आए हुए सैकड़ों लोगों में से 15वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की आख़िरकार रक्षा भंडारी को सिरोही जिले की नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष घोषित किया सभा में स्थित सभी भाजपा जिला कार्यकर्ता ने तालियों से किया उनका स्वागत एवं बारी बारी से एक दूसरे ने…
बरलूट – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) बरलूट मण्डल के स्वयंसेवकों का बरलूट परबणी चौक पर सोमवार को वार्षिक उत्सव व पथ संचलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जालोर विभाग प्रचारक संजीव कुमार व अध्यक्षता समाज सेवक मगाराम माली ने की। इस दौरान संघ के जालोर विभाग प्रचारक संजीव कुमार ने कहा कि संघ में व्यक्ति निर्माण का कार्य हमारा साध्य नहीं अपितु वह भारत के परम वैभव पर ले जाने के अपने लक्ष्य की पूर्ति का साधन है।विभाग प्रचारक ने कहा कि वर्ष 1925 से प्रारंभ हुई संघ की यात्रा 100 वर्ष में प्रवेश कर रही है। समाज परिवर्तन हमारा…
भगवान महावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरलूट में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, पूर्व विधार्थी, अभिभावक़,भमाशाह,ग्रामीण,शिक्षकगण और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज का उत्थापन और राष्ट्रगान समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश नागर, सरपंच भरत माली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस दौरान सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जिससे माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। स्काउट व विधार्थियों का मार्च पास्ट राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद छात्रों द्वारा एक शानदार मार्च पास्ट, पी टी प्रस्तुत किया गया। जिन्होंने अपनी अनुशासन और तालमेल…